इस सेक्श्न् में, आप अपने आर्गेनाइजेशन की बेसिक इनफार्मेशन जैसे एड्रेस, कॉन्टैक्ट इनफार्मेशन आदि दर्ज कर सकते हैं। जब आप एस्टीमेटस और इनवॉइस बनाते हैं तो यह जानकारी स्वचालित रूप से प्राप्त हो जाती है।
अपना आर्गेनाइजेशन प्रोफ़ाइल सेट करने के लिए, पेज के ऊपरी दाएं कोने पर मौजूद गियर आइकन पर क्लिक करें और आर्गेनाइजेशन प्रोफ़ाइल चुनें।

आर्गेनाइजेशन प्रोफ़ाइल पेज में, आपको निम्नलिखित फ़ील्ड मिलेंगी:
कंपनी लोगो: आपके द्वारा यहां अपलोड किया गया लोगो आपके सभी डॉक्यूमेंट जैसे एस्टीमेट, इनवॉइस, बिल आदि में दिखाई देगा। आप बस 'अपलोड' बटन पर क्लिक कर सकते हैं, इमेज फ़ाइल का चयन कर सकते हैं और इसे अपलोड कर सकते हैं।
पसंदीदा आकार: 240px*240px with 72 DPI
मैक्सिमम फ़ाइल साइज: 1 MB.
कंपनी सिग्नेचर: आपके द्वारा यहां अपलोड किया गया सिग्नेचर आपके सभी डॉक्यूमेंट जैसे एस्टीमेट, इनवॉइस, बिल आदि में दिखाई देगा। आप बस 'अपलोड' बटन पर क्लिक कर सकते हैं, इमेज फ़ाइल का चयन कर सकते हैं और इसे अपलोड कर सकते हैं।
पसंदीदा आकार: 240px*240px with 72 DPI.
मैक्सिमम फ़ाइल साइज: 1 MB.
आर्गेनाइजेशन नेम्: आप इस फ़ील्ड में क्विक सेटअप के दौरान दर्ज किए गए अपने आर्गेनाइजेशन का नाम एडिट कर सकते हैं।
कंपनी एड्रेस: अन्य कॉन्टैक्ट डिटेल्स जैसे फ़ोन नंबर, वेबसाइट आदि के साथ एक डिटेल्ड पोस्टल एड्रेस प्रदान करें। आप एक एडिशनल रेमिटेंस एड्रेस जोड़ सकते हैं।
ईमेल: यहां अपने आर्गेनाइजेशन के लिए ईमेल आईडी प्रदान करें।

फ़िस्क्ल् ईयर: अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग फ़िस्क्ल् ईयर का पालन करती हैं, वह चुनें जो आपके आर्गेनाइजेशन की एकाउंटिंग और रेगुलेटरी आवश्यकताओं के लिए सबसे उपयुक्त हो।
रिपोर्ट बेसिस: आप अपनी रिपोर्ट कैसे तैयार करना चाहते हैं इसके बेसिस पर अक्रूअल या कैश का चयन करें। यदि आप इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि किस प्रकार के टैक्स बेसिस (अक्रूअल या कैश) का पालन किया जाए, तो हम टैक्स एक्सपर्ट या एकाउंटेंट से सलाह लेने की सलाह देते हैं।
डेट फार्मेट: अपना पसंदीदा डेट फार्मेट चुनें जो अधिकतर आपके देश में प्रचलित है या आपके आर्गेनाइजेशन के लिए विशिष्ट है।